हिन्दी संगीत मशहूर गायक कलाकार विनोद अग्रवाल का निधन

हिन्दी संगीत मशहूर गायक कलाकार विनोद अग्रवाल का निधन

दिल्ली- मशहूर भजन गायक विनोद अग्रवाल ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। विनोद अग्रवाल के सीने में दर्द की शिकायत होने के बाद उन्हें बीती शाम रविवार को नयति मेडीसिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उन्होंने 6 अक्टूबर (मंगलवार) को सुबह 4 बजे अंतिम सांस ली। उनके परिवार के सदस्य भी मुंबई से मथुरा पहुंच गए हैं। नयति मेडिसिटी की डायरेक्टर ने बताया कि फिलहाल वो दो दिन से वेंटिलेटर थे उनके अंग पूरी तरह से काम नहीं कर पा रहे थे। उनकी लागातार हालत नाजुक होती जा रही थी। भजन गायक विनोद अग्रवाल ने यहां वृन्दावन के पुष्पांजलि बैकुंठ अपार्टमेंट में अपना आवास बना रखा है।
आपको बता दें कि  विनोद अग्रवाल का जन्म 6 जून 1955 को दिल्ली में हुआ था। उनके पिता स्वर्गीय किशननंद अग्रवाल और मां स्वर्गीय रत्नदेवी अग्रवाल को भगवान कृष्ण और राधा पर अटूट विश्वास था। 1962 में माता-पिता और भाई-बहनों के साथ वो दिल्ली से मुंबई चले गए। 20 साल की उम्र में विनोद अग्रवाल की शादी कुसुमलता अग्रवाल से हो गई थी। उनके दो बच्चे जतिन ओर शिखा हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। उनका बेटा जतिन मुंबई में कपड़ों का कारोबार देखता है।बता दें कि विनोद अग्रवाल महज 12 वर्ष की आयु में उन्होंने भजन गायन और हार्मोनियम बजाना सीख लिया। उनके भजन देश में ही नहीं विदेशों में भी सुनते जाते हैं। विनोद अग्रवाल के देश-विदेश में 1500 से अधिक लाइव कार्यक्रम हो चुके हैं। उन्होंने ब्रिटेन, इटली, सिंगापुर, स्विटजरलैंड, फ्रांस, कनाडा, जर्मनी, आयरलैंड, दुबई समेत कई देशों में सफल कार्यक्रम किए

Comments