मामा नहीं शिवराज है शकुनि मामा-उदयवीर सिंह


विधानसभा चुनावों की तैयारियों का लिया जायजा
दतिया। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान अपने आप को मामा कहलाना पंसद करते है। वह हर मंच से कहते है कि मैं आपका मामा हूॅ। लेकिन शिवराज सिंह चैहान शकुनि मामा की तरह से काम कर है। प्रदेश की स्थिति उन्होंने खराब कर रखी है। किसानों की आत्महत्या के मामले में मप्र नम्बर वन हैए महिलाओं पर अत्याचार में प्रदेश नम्बर एक पर है। युवाओं के पास बेरोजगार नहीं है। इसके बाद भी उन्हें शर्म नहीं है। यह बात मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से दतिया जिले के लिए नियुक्ति किए गए पर्यवेक्षक उदयवीर सिंह ने कही। श्री सिंह शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर चुनावी तैयारियों के लिए आयोजित एक बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नाहर सिंह यादव ने की। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने भी अपने सुझाव रखे। 
श्री सिंह ने उपस्थित कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश हो या फिर केन्द्र की भाजपा सरकार वह दोनों ही सरकारें केवल जुमलों की सरकार है। नोटबंदी हो या फिर राॅफेल मामलें पर केन्द्र की मोदी सरकार आज कुछ भी कहने को तैयार नहीं है। नोटबंदी के कारण सबसे ज्यादा नुकसान छोटे व्यापारियों को हुआ है। उनका व्यापार पूरी तरह से चैपट हो गया है। जल्द ही हमारे यहां पर चुनाव होने वाले है। हम सभी कांग्रेसजनों को एकजुट होकर सरकार बनाने के लिए मेहनत करनी चाहिए। अब हमारा लक्ष्य अर्जुन की तरह केवल मछली की आंख पर होना चाहिए। बाकी बातों का अब कोई महत्व नहीं है। जिस किसी को भी टिकट मिले कांग्रेसजन एकजुट होकर उसकी जीत के लिए प्रयास करे। 
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नाहर सिंह यादव ने कहा कि जिले की तीनों सीटे जीतने के लिए कांग्रेस के कार्यकर्ता बहुत मेहनत कर रहे है। टिकट बटवारे के बाद सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता एकजुट होकर दिन रात मेहनत करेंगे कि कांगे्रस प्रत्याशी अपने क्षेत्र में विजयी हो। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से अभी राहुल गांधीए ज्योतिरादित्य सिंधियाए कमलनाथ व अन्य वरिष्ठ कांग्रेसजनों की आमसभा दतिया में हुई है जिसके कारण से कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में बहुत उत्साह है। 
इस अवसर पर ऊषा नाहरए श्रीराम शर्मा डाॅ सरनाम सिंह राजपूत राजेश दांतरे दामोदर सिंह यादव पंजाब सिंह यादव आंनद शर्मा दीपेन्द्र पुरोहित जितेन्द्र पठारी सुनील तिवारी विष्णु गुर्जर सिल्लन साहू अन्नू पठान नरेन्द्र गुर्जर अभिषेक तिवारी सुरेश झा बृजेन्द्र सिंह बैस पुष्पेन्द्र राजपूत चंदू पटैरिया आदिल खान जेवेन्द्र सिंह परमार अन्ने शर्मा अशोक शर्मा राजू लठैत जनवेद सिंह कुशवाहा विनोद यादव संतोष चैबे रामनिवास शर्मा पातीराम पाल नाजिम खान अनिल श्रीवास्तव दिनेश गोस्वामी अशोक श्रीवास्तव रामबहादुर गुर्जर रामेश्वर चैबे कप्तान सिंह रामदास उत्साही सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Comments