अमृतसर में बड़ा ट्रेन हादसा : रावण दहन देख रहे लोगो को ट्रेन ने रौंदा, 50 लोगो की मौत

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=930366167243153&id=808172476129190
अमृतसर, पंजाब।  विजयादशमी (दशहरा) के पर्व पर  पंजाब के अमृतसर में बड़ा रेल हादसा हुआ है। यहां रेलवे ट्रैक पर खड़े होकर रावण दहन देख रही भीड़ पर ट्रेन चढ़ गई जिसमें प्रशासन के अनुसार 50 लोगों की मौत हो गई। जबकि प्रत्यक्षदर्शीयों के अनुसार 200 से 250 लोग हादसे के शिकार हुए। हादसे में एक दर्जन से अधिक लोगों की मौत की खबर है। मरने वालों की तादाद और बढ़ सकती है। ट्रैक के दोनों ओर शव बिखरे हुए हैं। पंजाब सरकार ने ऐलान किया है कि मृतकों के परिजनों को 5 लाख रूपए और घायलों का पूरा इलाज सरकार द्वारा किया जाएगा। पीएम नरेन्द्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस घटना पर दुख जताया है।

Comments