राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के उपलक्ष में जिला जेल में विधिक सेवा दिवस आयोजित

राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के उपलक्ष में

जिला जेल में विधिक सेवा दिवस आयोजित

दतिया। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण दिल्ली व राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दतिया की अध्यक्ष व जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुनीता यादव व संजय कुमार द्विवेदी अपर जिला एवं सत्र  न्यायाधीश/ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में जिला जेल दतिया में राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के उपलक्ष में जिला जेल में विधिक सेवा दिवस का आयोजन किया गया।

आयोजित विधिक सेवा दिवस में मुख्य अतिथि जायसवाल अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, विशिष्ट अतिथि सुश्री प्रीति अग्रवाल न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी रहीं व अध्यक्षता बड़ेरिया जेल अधीक्षक दतिया ने की।

मुख्य अतिथि न्यायाधीश चंद्रशेखर जायसवाल ने विधिक सेवा अधिनियम 1987 के कानूनी प्रावधानों की व्यापक जानकारी देते हुए विधिक सेवा प्राधिकरण के विभिन्न स्तरों के बारे में बताया।

विशिष्ट अथिति न्यायाधीश प्रीति अग्रवाल ने विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए प्ली-बारगेनिंग, लोक अदालत आदि की व्यापक जानकारी प्रदान की।

विधिक सेवा दिवस के आयोजन में संचालन करते हुए स्वदेश संस्था संचालक रामजीशरण राय पैरालीगल वॉलेंटियर जिला जेल दतिया ने करते हुए बंदियों द्वारा चाही गयी अधिवक्ता की आवश्यकता हेतु नाम सूचीबद्ध किए।

जिला जेल अधीक्षक श्री बड़ेरिया ने विधिक सेवा द्वारा समय समय पर आयोजित होने वाले साक्षरता शिविरों से बंदियो को कानूनी जानकारी प्राप्त होती है जिससे वे जागरूक होकर अपने अधिकारों की प्राप्ति हेतु पैरवी करते है।

इस अवसर पर विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रह्लाद बघेल, जिला जेल से विष्णु तोमर, लोहिया सहित अन्य स्टाफ के साथ ही बड़ी संख्या में बंदी मौजूद रहे। अंत में आभार प्रहलाद बघेल द्वारा किया गया।

Comments